लहसुन से आप अपने लिवर को कैसे साफ करते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:14

लिवर में जमा गंदगी बढ़ा सकती हैं बीमारियां, किचन में रखी इन चीजों से करें सफाई

Liver Detox Remedies: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी देखभाल बेहद जरूरी है। लिवर में किसी भी तरह की समस्या कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। लिवर का सबसे प्रमुख कार्य शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालना ( How to Detox Liver Naturally at Home ) है। ऐसे में कई बार लिवर में गंदगी के कुछ अंश बच जाते हैं। धीरे-धीरे लिवर में गंदगी काफी ज्यादा जमा हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए समय-समय पर बॉडी डिटॉक्सिफाई करने की जरूरत होती है, ताकि लिवर में जमा गंदगी ( How can I cleanse my liver naturally? ) को बाहर किया जा सके। आइए जानते हैं लिवर में जमा गंदगी को कैसे करें साफ?
लिवर की गंदगी कैसे साफ करें?

लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आप कुछ आसान से नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप अपनी किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं लिवर में जमा गंदकी कैसे साफ करें?
लहसुन है प्रभावी

लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन में मौजिद गुण लिवर को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए रोजाना 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन करें। इसमें मौजूद सेलेनियम लिवर की गंदगी को साफ करने में असरदार होता है।

हल्दी का करें प्रयोग

लिवर की गदंगी को साफ करने के लिए हल्दी एक शक्तिशाली एजेंट हो सकता है। यह आपके लिवर को बिना नुकसान पहुंचाए गंदगी को साफ करने में असरदार है। लिवर को साफ करने के लिए रोजाना हल्दी की चाय पिएं, यह लिवर के साथ-साथ ब्लड में मौजूद गंदगी को भी साफ करने में मददगार होता है।
ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल शरीर को स्वस्थ रखने में असरदार माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइमों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो लिवर की गंदगी को साफ करने में प्रभावी है। अन्य तेल की तुलना में लिवर में ओमेगा-3 फैटी एसिड अधिक होता है, जो लिवर को स्वस्थ रखने में प्रभावी है।
नट्स का करें सेवन

लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के लिए नट्स का उपयोग करें। नट्स में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन लिवर को प्राकृतिक रूप से स्वस्ख रखने में असरदार हो सकते हैं। इसके अलावा यह लिवर में एंजाइमों के स्तर में सुधार कर सकता है।

ब्लैक कॉफी

कॉफी का सेवन करने से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। दरअसल, कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो लिवर की सूजन को कम कर सकता है। इसके अलावा कॉफी में मौजूद गुण लिवर की अन्य बीमारियों को भी दूर करने में असरदार हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन न करें। इससे नुकसान होने की भी संभावना होती है।

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप इन आसान से उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको लिवर से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info